Header Ads

Header ADS

मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने दिल्ली में प्रदूषण के मद्देनजर न्यायाधीशों को वर्चुअल सुनवाई की अनुमति देने का निर्देश दिया

 मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने दिल्ली में प्रदूषण के मद्देनजर न्यायाधीशों को वर्चुअल सुनवाई की अनुमति देने का निर्देश दिया

मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने आज कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण के गंभीर स्तर को देखते हुए सभी न्यायाधीशों से कहा गया है कि वे जहाँ भी संभव हो वर्चुअल सुनवाई की अनुमति दें।


मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ के समक्ष सर्वोच्‍च न्‍यायालय की बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष कपिल सिब्बल सहित वकीलों ने दिल्ली और एनसीआर में बिगड़ते प्रदूषण का जिक्र किया और इससे निपटने के लिए तत्काल उपाय करने की मांग की। जवाब में, मुख्य न्यायाधीश ने कहा, सभी न्यायाधीशों से कहा गया है कि वे जहाँ भी संभव हो वर्चुअल सुनवाई की अनुमति दें।

No comments

Powered by Blogger.