Header Ads

Header ADS

कांग्रेस पार्टी ने मुंबई नामा घोषणापत्र जारी किया

 कांग्रेस पार्टी ने मुंबई नामा घोषणापत्र जारी किया

कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई है। पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने आज मुंबई में एक संवाददाता सम्‍मेलन में बेरोजगारी को राज्य का सबसे गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने उद्योगों को पड़ोसी राज्यों में स्‍थापित करने के लिए सरकार की आलोचना की और प्याज निर्यात प्रतिबंध से किसानों को हुए नुकसान का भी उल्‍लेख किया।



 पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने उद्योगपतियों के लिए 15 लाख करोड़ रुपये के ऋण माफी के फैसले की भी निंदा की। इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने मुंबई नामा घोषणापत्र जारी किया। इसमें आठ नशा मुक्ति केंद्र, हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए सहायता केंद्र और धारावी पुनर्विकास परियोजना को रद्द करने जैसे प्रमुख वादे शामिल हैं।


No comments

Powered by Blogger.