Header Ads

Header ADS

असम में मनाए जा रहे भाषा गौरव सप्ताह की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी

 असम में मनाए जा रहे भाषा गौरव सप्ताह की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस महीने की 3 से 9 तारीख तक असम में मनाये जा रहे भाषा गौरव सप्‍ताह के लिए राज्‍य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने भाषा गौरव सप्‍ताह के बारे में असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिसवा सरमा की एक पोस्‍ट को साझा करते हुए कहा है कि यह सप्‍ताह असमी भाषा को शास्‍त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर असम के लोगों के उत्‍साह का प्रतीक है। 


उन्‍होंने कहा कि इस सप्‍ताह के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों से राज्‍य के लोगों और असमी संस्‍कृति के बीच संबंध मजबूत होगा। प्रधानमंत्री ने असम से बाहर रहने वाले असम के लोगों से भी इन कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेने की अपील की। भाषा गौरव सप्‍ताह का उद्देश्‍य असम की भाषाओं की विविधता और विरासत को लोगों के साथ साझा करना है।  

No comments

Powered by Blogger.