Header Ads

Header ADS

देश में एक व्यापक खेल नीति लागू करने पर काम कर रहा है खेल मंत्रालय: केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

 देश में एक व्यापक खेल नीति लागू करने पर काम कर रहा है खेल मंत्रालय: केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि उनका मंत्रालय देश में एक व्यापक खेल नीति लागू करने पर काम कर रहा है। मंत्रालय भारत को खेलों की दुनिया में सर्वश्रेष्ठ देश बनाने के उद्देश्य के लिए प्रतिबद्घ है। डॉ. मांडविया आज पटना में आयोजित समारोह में बिहार के खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि जल्द ही संसद में एक व्यापक खेल विधेयक लाएगा। इससे खेलों में उत्कृष्टता के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा।

डॉ. मांडविया ने कहा कि 2036 में भारत ओलंपिक की मेजबानी करेगा। उन्होंने सभी खेल महासंघों से देश में खेलों की बेहतरी के लिए एकजुट होने और मुकदमेबाजी में न फंसने की अपील की।

No comments

Powered by Blogger.