Google Analytics भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है माटी के वीर पदयात्रा - Pipariya Peoples latest News update

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है माटी के वीर पदयात्रा

 भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है माटी के वीर पदयात्रा

छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्र जशपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर माटी के वीर पदयात्रा निकाली जा रही है। इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं। इस पदयात्रा का आयोजन माई भारत वॉलंटियर्स द्वारा किया जा रहा है।


7 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवा भाग ले रहे हैं। पदयात्रा के उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मंडाविया ने कहा कि देश के युवाओं को खासकर जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेकर विकसित भारत की अवधारणा को साकार करने में अपना योगदान देना चाहिए।

No comments

Powered by Blogger.