Google Analytics मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 23 नवंबर को - Pipariya Peoples latest News update

मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 23 नवंबर को

 मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 23 नवंबर को

 कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 23 नवंबर को विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाली मतगणना को देखते रखते हुए मतगणना क्षेत्र नगर पालिका श्योपुर की परिसीमा में 23 नवंबर, शनिवार को संपूर्ण दिवस के लिए मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित किया गया है।

शुष्क दिवस में श्योपुर जिले के मतगणना क्षेत्र नगर पालिका श्योपुर की परिसीमा में स्थित एवं संचालित समस्त मदिरा दुकानों, बार से मदिरा का क्रय-विक्रय, आयात-निर्यात एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।


बुधनी: 2023 विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी। बाद में लोकसभा चुनाव लड़ा, जीते और केंद्र में मंत्री बन गए। इस कारण सीट खाली थी और उपचुनाव हुआ।

विजयपुर: 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में विजयपुर सीट से कांग्रेस के रामनिवास रावत ने जीत दर्ज की थी, लेकिन 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। इस कारण सीट खाली थी।

No comments

Powered by Blogger.