Google Analytics प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे - Pipariya Peoples latest News update

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम नई दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्‍मेलन का तीसरा संस्करण 6 अक्तूबर तक चलेगा। इस वर्ष का सम्मेलन हरित परिवर्तन के वित्तपोषण, भू-आर्थिक विखंडन और विकास जैसे विषयों पर केंद्रित होगा।


भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय विद्वान और नीति निर्माता भारतीय अर्थव्यवस्था और ग्‍लोबल साउथ की अर्थव्यवस्थाओं की महत्वपूर्ण चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। सम्‍मेलन में दुनिया भर के वक्‍ता भाग लेंगे।

सम्‍मेलन का आयोजन वित्त मंत्रालय के साथ आर्थिक विकास संस्थान कर रहा है।

No comments

Powered by Blogger.