Google Analytics इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ब्रिक्स प्लस सिटी फोरम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे - Pipariya Peoples latest News update

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ब्रिक्स प्लस सिटी फोरम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

 इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ब्रिक्स प्लस सिटी फोरम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

31 अक्टूबर को दुबई में होने वाले ब्रिक्स प्लस सिटी फोरम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव करेंगे। उन्हें इस सम्मेलन का सह अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स प्लस सम्मेलन में देश का नेतृत्व किया है। उनके मार्गदर्शन में महापौर श्री भार्गव फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश में शहरों के विकास पर चर्चा करेंगे। फोरम में शामिल होकर देश की शहर विकास योजना को अन्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ साझा करेंगे। सम्मेलन में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने, विकास को बढ़ावा देने और सदस्य देशों के बीच आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर चिंतन होगा। सम्मेलन में भारत की ओर से शामिल वाले वे एकमात्र प्रतिनिधि होंगे।



No comments

Powered by Blogger.