Header Ads

Header ADS

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जल जगार महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जल जगार महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धमतरी जिले के रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में आयोजित जल जगार महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए धमतरी जिला प्रशासन द्वारा मनाया जा रहा यह महोत्सव अनुकरणीय पहल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सतासी करोड़ पच्चीस लाख रूपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष प्रकार के नवाचारी मॉडल ‘पीकू द वाटर गार्जियन’ संरचना का लोकार्पण भी किया। 


No comments

Powered by Blogger.