Google Analytics केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से मुख्‍यमंत्री साय ने सौजन्‍य भेंट की - Pipariya Peoples latest News update

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से मुख्‍यमंत्री साय ने सौजन्‍य भेंट की

 केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से मुख्‍यमंत्री साय ने सौजन्‍य भेंट की 

आज नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में माननीय केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जी और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद जी से सौजन्य भेंट की।


इस अवसर पर आयोजित बैठक में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना, कॉनकोर ड्राईपोर्ट में नई शिपिंग लाइनों का विस्तार, कृषि व खाद्य प्रसंस्करण निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 'अपेडा' कार्यालय की स्थापना, स्पेशल इकोनॉमिक जोन और रायपुर हवाई अड्डे पर अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो की सुविधा सहित प्रदेश के विकास को गति देने वाले महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई।

राज्य के विकास के लिए इन विषयों पर आदरणीय मंत्री जी द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई और इन विकास कार्यों के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

हमारी डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ के समुचित विकास के लिए कृत संकल्पित है।

No comments

Powered by Blogger.