Header Ads

Header ADS

सरकार ने भारत से बाहर बैठे साइबर अपराधियों द्वारा दूसरों के बैंक खातों से अवैध भुगतान गेटवे बनाए जाने को लेकर सचेत किया

 सरकार ने भारत से बाहर बैठे साइबर अपराधियों द्वारा दूसरों के बैंक खातों से अवैध भुगतान गेटवे बनाए जाने को लेकर सचेत किया

भारतीय साइबर अपराध समन्‍वय केन्‍द्र ने दूसरों के बैंक खातों का इस्‍तेमाल कर अवैध भुगतान प्रणालियां बनाए जाने के प्रति सचेत किया है। अन्‍तर्राष्‍ट्रीय संगठित साइबर अपराधी धनशोधन के लिए ऐसे बैंक खातों का इस्‍तेमाल करते हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार, हाल में गुजरात और आन्‍ध्र प्रदेश पुलिस के छापों में पता चला है कि अन्‍तर्राष्‍ट्रीय अपराधी गैर-कानूनी डिजिटल भुगतान प्रणाली के ज़रिए साइबर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। गृह मंत्रालय अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर साइबर अपराधों से सुरक्षा के उपाय कर रहा है।


No comments

Powered by Blogger.