Google Analytics पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने की भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सीट की वकालत - Pipariya Peoples latest News update

पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने की भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सीट की वकालत

 पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने की भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सीट की वकालत

पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरून आज कई वैश्विक नेताओं में शामिल हो गए जो भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सीट दिलाने के लिए जोरदार तरीके से वकालत कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया को प्रमुख वैश्विक चुनौतियों पर भारत के दृष्टिकोण को सुनने की जरूरत है।


नई दिल्ली में एक निजी टीवी चैनल के शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैमरून ने कहा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद और जब इन संस्थाओं की स्थापना की गई तब से दुनिया में बहुत बदलाव आया है।

यह समय फिर से बदलाव का है क्योंकि आप भारत के उदय को देख रहे हैं जो भविष्य में किसी समय दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और भारत जैसे देशों को इसके केंद्र में होना चाहिए। श्री कैमरून ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।

No comments

Powered by Blogger.