Header Ads

Header ADS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर गरबा खेलने जाने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के किये इंतजाम

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर गरबा खेलने जाने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के किये इंतजाम

रतलाम में पुलिस विभाग द्वारा बालिका सुरक्षा के लिए महिला पुलिस स्कूटी दल गठित किया गया है। इसके द्वारा पेट्रोलिंग सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार नवरात्रि पर्व के दौरान गरबा खेलने आने जाने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के अन्य कई प्रबंध भी सुनिश्चित किये हैं। महिला पुलिस स्कूटी दल को कल पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। स्कूटी दल शहर में नवरात्रि त्यौहार दौरान शाम 7 बजे से रात्रि एक बजे तक सभी गरबा पांडालों के आसपास भ्रमण करेगी।

No comments

Powered by Blogger.