Header Ads

Header ADS

अमित शाह ने अहमदाबाद में 446 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

 अमित शाह ने अहमदाबाद में 446 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में 446 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। बाद में शाह अहमदाबाद में साणंद के पास पार्टी के ‘कार्यकर्ताओं  को भी संबोधित करेंगे। उनका शाहीबाग में अहमदाबाद पुलिस आयुक्त के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन करने का भी कार्यक्रम है।


शाम को वे अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में गुजरात पर्यटन द्वारा आयोजित वाइब्रेंट गुजरात नवरात्रि उत्सव का शुभारंभ करेंगे। वह अहमदाबाद में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित तीन अन्‍य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

शाह कल एडीसी बैंक की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

No comments

Powered by Blogger.