Header Ads

Header ADS

केन्द्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड ने आयकर अधिनियम 1961 की समीक्षा के लिए आंतरिक समिति गठित की

 केन्द्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड ने आयकर अधिनियम 1961 की समीक्षा के लिए आंतरिक समिति गठित की

केन्द्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड ने आयकर अधिनियम 1961 की समीक्षा के लिए आंतरिक समिति गठित की है। वित्‍त मंत्रालय ने कहा कि इस समिति का उद्देश्‍य अधिनियम को सरल, स्‍पष्‍ट और संक्षिप्‍त बनाना है। इससे विवाद और कानूनी मामले कम होंगे तथा करदाताओं को अधिक निश्चितता मिलेगी। मंत्रालय ने सभी पक्षकारों, विशेषज्ञों और आम जनता से आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर सुझाव मांगे हैं। भाषा सरलीकरण, कानूनी विवादों में कमी, अनुपालन और अनावश्‍यक प्रावधान हटाने संबंधी चार श्रेणियों में सुझाव मांगे गए हैं। आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसा‍इट पर ई-फाइलिंग पोर्टल पर सुझाव भेजे जा सकते हैं।


No comments

Powered by Blogger.