Header Ads

Header ADS

कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र की छवि खराब की है: भाजपा अध्यक्ष

 कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र की छवि खराब की है: भाजपा अध्यक्ष 

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एनडीए नेताओं की कथित टिप्पणियों के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को लिखे पत्र को लेकर आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आलोचना की। उन्‍होंने आरोप लगाया कि खरगे का यह पत्र राहुल गांधी का बचाव करने का प्रयास है।


भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जैसी देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अब पूरी तरह से राहुल गांधी के दबाव में आ गई है। श्री नड्डा ने यह भी सवाल किया कि श्री खरगे उस व्यक्ति को सही ठहराने की कोशिश क्यों कर रहे हैं जिसने प्रधानमंत्री सहित अन्‍य पिछड़ा वर्ग समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र की छवि खराब की है।

No comments

Powered by Blogger.