Google Analytics गृह मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ जिलों में अफस्पा को छह महीने के लिए बढ़ाया - Pipariya Peoples latest News update

गृह मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ जिलों में अफस्पा को छह महीने के लिए बढ़ाया

 गृह मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ जिलों में अफस्पा को छह महीने के लिए बढ़ाया

गृह मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों और नामसाई जिले के कुछ हिस्‍सों में सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम, अफस्पा को पहली अक्टूबर से छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग जिलों तथा नामसाई जिले में नामसाई, महादेवपुर और चौखम पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों को अशांत क्षेत्र घोषित किया गया है।


नागालैंड के आठ जिलों और पांच जिलों के कुछ इलाकों में भी अफस्‍पा को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। ये जिले दीमापुर, न्यूलैंड, चूमुकेदिमा, मोन, किफिरे, नोकलाक, फेक और पेरेन हैं।

No comments

Powered by Blogger.