Google Analytics ‘मध्यप्रदेश सरकार विशेष पिछड़ी जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध- - सीएम डॉ. मोहन यादव - Pipariya Peoples latest News update

‘मध्यप्रदेश सरकार विशेष पिछड़ी जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध- - सीएम डॉ. मोहन यादव

 ‘मध्यप्रदेश सरकार विशेष पिछड़ी जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध- - सीएम डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश सरकार राज्य के सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है, विशेष रूप से विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत जनजातीय वर्गों के कल्याण के लिए विशेष परियोजनाएं चलाई जा रही हैं।


उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इसी कड़ी में बालाघाट जिले में पांडाटोला से बीजाटोला तक का सड़क मार्ग बन रहा है, जो इस क्षेत्र का देश का पहला सड़क मार्ग होगा जो विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों को शेष देश से जोड़ने का काम करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि ‘मध्यप्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। विशेष पिछड़ी जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत बालाघाट जिले में पांडाटोला से बीजाटोला तक सड़क मार्ग देश का पहला सड़क मार्ग बनना, हमारे लिए गर्व की बात है। मध्यप्रदेश के 24 जिलों में बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियां निवास करती हैं। जिनके कल्याण के लिए 11 प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में तीव्रता से कार्य चल रहा है।’

No comments

Powered by Blogger.