Google Analytics शहरी क्षेत्र के सभी 328 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयुष सुविधाओं वाला देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश - Pipariya Peoples latest News update

शहरी क्षेत्र के सभी 328 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयुष सुविधाओं वाला देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश

 शहरी क्षेत्र के सभी 328 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयुष सुविधाओं वाला देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश


मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जहां शहरी क्षेत्र के सभी 328 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयुष सुविधाएं उपलब्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों के 1 हजार 440 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में से 695 में आयुष सुविधाएं उपलब्ध हैं और शेष में बढ़ाई जा रही हैं। यह तथ्य हाल ही में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी “हेल्थ डायनामिक्स ऑफ इंडिया-इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड हयूमन रिसोर्स” रिपोर्ट में सामने आया है। जनजातीय क्षेत्रों में 228 प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष डॉक्टर उपलब्ध हैं। इस मापदण्ड पर मध्यप्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा सबसे ज्यादा संख्या में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों वाले दस राज्यों में सातवें स्थान पर आ गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की संख्या में भी मध्यप्रदेश पहले छह राज्यों में शामिल है।

No comments

Powered by Blogger.