Google Analytics मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत इस महीने की 25 तारीख तक बढ़ा दी गई है - Pipariya Peoples latest News update

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत इस महीने की 25 तारीख तक बढ़ा दी गई है

 मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत इस महीने की 25 तारीख तक बढ़ा दी गई है  

दिल्ली की एक अदालत ने कथित शराब नीति घोटाले के सिलसिले में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत इस महीने की 25 तारीख तक बढ़ा दी। मुख्यमंत्री केजरीवाल को पहले दी गई न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर दिल्‍ली की तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया गया था।


इससे पहले केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो ने कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और अन्य अभियुक्‍तों के खिलाफ अदालत के समक्ष अपना पूरक आरोप पत्र दायर किया था।

उधर, सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने अभी तक मुख्यमंत्री केजरीवाल की उस याचिका पर अपना फैसला नहीं सुनाया है, जिसमें उन्होंने केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है और भ्रष्टाचार के मामले में जमानत की मांग की है।

इस बीच, इसी मामले में आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक को आज दिल्ली की एक अदालत ने जमानत दे दी।  

No comments

Powered by Blogger.