Google Analytics पिछले 10 वर्षों में स्वच्छता अभियान एक राष्ट्रव्यापी अभियान बन चुका है: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु - Pipariya Peoples latest News update

पिछले 10 वर्षों में स्वच्छता अभियान एक राष्ट्रव्यापी अभियान बन चुका है: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

 पिछले 10 वर्षों में स्वच्छता अभियान एक राष्ट्रव्यापी अभियान बन चुका है: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कहा कि पिछले 10 वर्षों में स्वच्छता अभियान एक राष्ट्रव्यापी अभियान बन चुका है। इससे देश में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि मध्य प्रदेश के कई शहरों को सफाई मित्र सुरक्षित शहर घोषित किया गया है।

राष्‍ट्रपति आज उज्जैन में सफाई मित्र सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्‍होंने कहा कि महाकाल की नगरी उज्जैन में संस्कृति और सभ्यता की परंपरा सदियों से निरंतर विद्यमान है।


राष्ट्रपति ने इस अवसर पर उज्जैन और इंदौर के बीच छह लेन वाले राजमार्ग का वर्चुअल भूमि पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि 2025 तक चलने वाले स्वच्छ भारत अभियान के दूसरे चरण में हमें पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य हासिल करना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में मध्य प्रदेश ने देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इंदौर सात बार देश का सबसे स्वच्छ शहर रह चुका है। भोपाल को सबसे स्वच्छ राजधानी होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि उज्जैन-इंदौर राजमार्ग छह लेन का बन जाने से उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए काफी सुविधा होगी। इससे पर्यटन को बढावा मिलेगा, साथ ही क्षेत्र में सामाजिक और धार्मिक विकास भी होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मु ने पांच सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया।

No comments

Powered by Blogger.