Header Ads

Header ADS

वर्चुअल लैब ग्‍वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में बनेगी

 वर्चुअल लैब ग्‍वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में बनेगी 

जीवाजी विश्वविद्यालय यानी जेयू में अब आभासी प्रयोगशाला या कहें कि वर्चुअल लैब की शुरूआत होने जा रही है। शुक्रवार को हुई कार्यपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा गया था जिस पर मोहर लग गई है। अब जेयू के छात्रों को बिना किसी विशेष उपकरण या किसी कैमिकल के प्रयोग करने की सुविधा मिल सकेगी । छात्रों को इस लैब का प्रयोग करने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।



जेयू की आगामी बैठक में इसका पूरा प्रस्ताव बनाकर पेश किया जाएगा जिस पर विचार विमर्श करने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। आधुनिक कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर की मदद से संचालित होने वाली इस लैब के लिए सीआईएफ के प्रभारी एसके श्रीवास्तव को समन्वयक या कहे कि प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन्हें आगामी बैठक में वर्चुअल लैब की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर पेश करना होगी।

No comments

Powered by Blogger.