Header Ads

Header ADS

अमेरिका में मंदी की आहट से दुनियाभर के मार्केट धड़ाम

 अमेरिका में मंदी की आहट से दुनियाभर के मार्केट धड़ाम

अमेरिका में मंदी की आहट और जापान में ब्याज दर बढ़ने का असर अन्य देशों के शेयर बाजार पर पड़ रहा है। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 2,222.53 अंक की गिरावट के साथ 78,759.40 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 662 अंक की गिरावट के साथ 24,055 अंक पर बंद हुआ।

कब पटरी पर आएगा भारतीय शेयर बाजार

विशेषज्ञों की मानें तो भारतीय बाजार कुद दिनों में पटरी पर लौट जाएगा। लेकिन मिड कैप और स्माल कैप को संभलने में थोड़ा वक्त लग सकता है।

जापान में 1987 के बाद बड़ी गिरावट

सोमवार को एशिया के बाजारों में औसतन चार प्रतिशत की गिरावट रही। जापान का निक्केई 12.4 प्रतिशत या 4,451.28 अंक लुढ़ककर 31,458.42 के स्तर पर बंद हुआ। निक्केई में यह 1987 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। 19 अक्टूबर 1987 को निक्केई 3,836 अंक या 14.9 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ था।

No comments

Powered by Blogger.