Header Ads

Header ADS

भाजपा की बुधनी और विजयपुर उप चुनाव में जीत की तैयारी

 भाजपा की बुधनी और विजयपुर उप चुनाव में जीत की तैयारी

 मध्‍य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर विजय के बाद अब भाजपा बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इन दोनों ही सीटों पर भाजपा ने प्रभारी और सह प्रभारी बना दिए हैं। अब भाजपा का फोकस बूथवार वोट प्रतिशत बढ़ाने पर हैं।

दोनों सीटों पर प्रत्याशी चयन को लेकर नामों का पैनल बनाया जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव की मौजूदगी में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डा. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठक करके प्रत्याशी के लिए संभावित नामों पर विचार-विमर्श किया।

अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्‍व का

हालांकि केंद्रीय नेतृत्व ही नाम पर विचार कर अंतिम निर्णय लेगा, लेकिन विजयपुर विधानसभा सीटों पर अमरवाड़ा फार्मूला ही लागू होगा और भाजपा इस सीट पर कांग्रेस से आए विधायक रामनिवास रावत को ही प्रत्याशी बनाएगी। श्योपुर जिले के विजयपुर से विधायक रहे रावत ने मंत्री बनने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब यहां जल्द ही उपचुनाव होना है।

No comments

Powered by Blogger.