Header Ads

Header ADS

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अखिल गिरि ने अपने पद से इस्तीफा दिया

 

रविवार को पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अखिल गिरि ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन पर पूर्वी मिदनापुर जिले में ताजपुर सी रिजॉर्ट में एक महिला फॉरेस्ट अधिकारी से बदसलूकी और उन्हें धमकी देने का आरोप है।सुधारात्मक सेवा विभाग के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि वह पार्टी के निर्देश के अनुसार मंत्री पद से इस्तीफा दिया। लेकिन वन विभाग की महिला अधिकारी से माफी नहीं मांगी।



महिला अधिकारी से माफी मांगने के निर्देश

पार्टी सूत्रों ने बताया कि तृणमूल के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सुब्रत बक्शी ने खुद गिरि से फोन पर बात की और कहा कि पार्टी नेतृत्व एक महिला सरकारी अधिकारी के प्रति इस तरह के व्यवहार का समर्थन नहीं करता है। सूत्रों ने बताया कि गिरि से उक्त महिला अधिकारी से माफी मांगने के लिए भी कहा गया है।

No comments

Powered by Blogger.