Header Ads

Header ADS

सांसद फूलो देवी ने तीरंदाजी को खेलों में जोड़ने की आवाज उठाई

 

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम ने अत्यावश्यक सार्वजनिक महत्व के मामले को दिनांक 02 अगस्त को राज्य सभा में उठाया। उन्होंने सदन में छत्तीसगढ के कोंडागांव जिले के फरसगांव में बहुउद्देशीय हॉल बनाने तथा ग्रामीण, स्वदेशी और जनजातीय खेलों को बढावा देने की योजना में तीरंदाजी को जोडने के संबंध में अवाज बुलंद की।



सांसद नेताम ने सदन ( Parliament Monsoon Session ) में कहा कि भारत ने ऐसे कई खिलाड़ी दिए हैं जिन्होंने देश-दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। हमारे छत्तीसगढ के खिलाडी विशेषकर आदिवासी और महिला खिलाडी भी किसी मायने में कम नहीं है। आदिवासियों का खेल के प्रति प्रेम ही है कि सुविधाओं के अभाव में भी बच्चे अपना बेहतरीन प्रदर्शन दे रहे हैं

।

No comments

Powered by Blogger.