Google Analytics पाकिस्तान में मुठभेड़ के दौरान तहरीक-ए-तालिबान के 7 आतंकवादी ढेर - Pipariya Peoples latest News update

पाकिस्तान में मुठभेड़ के दौरान तहरीक-ए-तालिबान के 7 आतंकवादी ढेर

 पाकिस्तान में मुठभेड़ के दौरान तहरीक-ए-तालिबान के 7 आतंकवादी ढेर

पाकिस्तान (Pakistan) के हिंसा-प्रभावित इलाके खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान तहरीक-ए-तालिबान (TTP) के 7 आतंकी को मार गिराया गया है। पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी है।



बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान में कहा कि कुर्रम जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर एक खुफिया-आधारित ऑपरेशन चलाया गया था। इसमें सुरक्षा बलों ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकवादियों से जमकर मुकाबला किया। इस मुठभेड़ में 7 आतंकियों के मारे जाने की जबकि पांच घायल हो गए। साथ ही इसमें कहा गया कि ख्वारिज (आतंकवादियों) के ठिकाने का भी भंडाफोड़ किया गया और बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए। मारे गए आतंकवादी सुरक्षा बलों के साथ-साथ निर्दोष नागरिकों के खिलाफ कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे।

No comments

Powered by Blogger.