एक पेड़ माँ के नाम अभियान से दूर भाजपा समर्थित “उद्योगपति”!
पिपरिया।शहर को आज कल उद्योगनगरी के नाम से भी पहचाना जाता है।इलाक़े में अनाज पर आधारित लाखों करोड़ों के उद्योग चल रहे है।जिसमें प्रमुख रूप से राइस मिल,दाल मिल,वेयर हाउस इंडस्ट्री शामिल है।यह सभी उद्योगपति भाजपा समर्थित ही है।जो समय-समय पर सरकार की हर छोटी बड़ी योजनाओ का जम कर लाभ उठाया करते है।
जिनके व्यावसायिक प्रांगण में पौधारोपण की भरपूर जगह भी है।परंतु इसके बाद भी वह भाजपा व सरकार द्वारा चलाये जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम अभियान” में हिस्सा नहीं ले पा रहे है।जबकि यही इंडस्ट्री रात दिन इलाक़े की हवा को दूषित भी कर रही है।
-ज़िला अध्यक्ष भी नहीं कर पा रहे प्रेरित-
एक पेड़ माँ के नाम अभियान में भाजपा ज़िला अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने ख़ुद तो अपने व्यावसायिक परिसर में पौधारोपण किया है।परंतु ना जाने क्या कारण है की वह अपने “उद्योगपति” मित्रों को इसके लिए प्रेरित नहीं कर सके है।ग़ौरतलब है कि अग्रवाल को भाजपा की राजनीति में व्यापारी वर्ग का प्रतिनिधि माना जाता है।परंतु इसके बाद भी व्यापारियों की इस अभियान से दूरी आश्चर्यजनक लगती है।
-सिर्फ़ नगर पालिका कर रही पौधा रोपण-
एक पेड़ माँ के नाम अभियान में सिर्फ़ नगर पालिका पिपरिया ही काम कर रही है।इसके अलावा किसी भी विभाग ने अभी तक कोई पौधा रोपण कार्यक्रम शुरू नहीं किया है।जबकि हर विभाग को इस अभियान का हिस्सा बनने के निर्देश दिये गये है।
Leave a Comment