Google Analytics चंद्रबाबू नायडू ने जगन मोहन रेड्डी को बताया पाब्लो एस्कोबार - Pipariya Peoples latest News update

चंद्रबाबू नायडू ने जगन मोहन रेड्डी को बताया पाब्लो एस्कोबार


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और वाईएसआरसीपी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के बीच तल्खियां बढ़ती जा रही है। गुरुवार को चंद्रबाबू नायडू ने जगन मोहन रेड्डी की तुलना कोलंबिया ड्रग लॉर्ड पाब्लो एस्कोबार से कर दी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में आंध्र प्रदेश में जमकर मादक पदार्थ की समस्या को बढ़ावा दिया गया।

आंध्र प्रदेश विधानसभा में सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पाब्लो एस्कोबार एक कोलंबियाई ड्रग माफिया है, वह एक नार्को आतंकवादी है। वह राजनेता बन गया और फिर ड्रग्स बेचने के लिए अपना कार्टेल शुरू किया। उसने उस समय 30 बिलियन डॉलर कमाए। 1976 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 1980 में वह दुनिया के नंबर एक सबसे अमीर ड्रग माफिया बन गए।

No comments

Powered by Blogger.