Header Ads

Header ADS

भारतीय शूटर मनु भाकर ने जगाई मेडल की उम्मीद

 

पेरिस ओलंपिक गेम्स में शनिवार को शूटिंग में भारत के लिए अच्छी सामने आई है। निशानेबाज मनु भाकर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंच गई है।



मनु 60 शॉट के क्वालिफाइंग राउंड में 580 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर रहीं। उन्होंने पहली सीरीज में 97, दूसरी में 97, तीसरी में 98, चौथी में 96, पांचवी में 96 और छठी बार में 96 प्वाइंट्स हासिल किए। मनु भाकर का फाइनल मैच रविवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे होगा।

No comments

Powered by Blogger.