Header Ads

Header ADS

छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा

 छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बड़ा रेलवे हादसा हो गया है। तेज रफ़्तार ट्रेन अचानक पेड़ से टकरा गई जिससे ट्रेन के दोनों पहिए पटरी से नीचे उतर आए। हादसे में ट्रेन पायलेट को गहरी चोटें आई है। यह पूरा हादसा भानुप्रतापपुर में में हुआ है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन में कोई भी यात्र सवार नहीं था।

यह हादसा बिगड़ते मौसम के कारण हुआ है। बस्तर इलाके में तीन-चार दनों से लगातार तेज हवा और बिजली के साथ भयंकर बारिश हो रही है। इस कारण जगह-जगह भारी पेड़, मकान गिर रहे है। इसके चलते एक विशाल पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर गया जिसकी जानकारी रेलवे विभाग को नहीं थी। इस भूल के चलता इसी रास्ते से ट्रैन क्रॉस करने वाली थी। जब तक पायलेट ने हादसे पर काबू पाने की कोशिश की तब तक ट्रेन पेड़ से टकरा चुकी थी और यह बड़ा हादसा हो गया।



रेल का दोनों पहिया ट्रैक से उतरा

रेल्वे ट्रैक पर ट्रेन के पेड़ से टकराने से ट्रेन के ईंजन का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसका दोनों पहिया ट्रैक से नीचे उतर गया है। हादसे से छत्तीसगढ़ रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है। हादसे होने की वजह से आज अंतागढ़- भानुप्रतापपुर से दुर्ग-रायपुर आने जाने वाली ट्रेन रद्द कर दी गई है। ट्रेन के रद्द होने से इसका सीधा नुकसान यात्रियों को होगा।

No comments

Powered by Blogger.