Header Ads

Header ADS

आधी रात बदले गए कई राज्यों के राज्यपाल, ओम प्रकाश माथुर बने सिक्किम के राज्यपाल

 

राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात को कई नए राज्यपालों की घोषणा की। इसके साथ ही कई राज्यपालों को प्रभार भी बदल दिया गया। हरिभाऊ किसनराव बागड़े को कलराज मिश्र के स्थान पर राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं भाजपा के दिग्गज नेता रहे ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।



असम के वर्तमान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का गवर्नर बनाया गया है। पंजाब के साथ ही कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

No comments

Powered by Blogger.