Header Ads

Header ADS

दिल्ली हाईकोर्ट से बाबा रामदेव को झटका

 दिल्ली हाईकोर्ट से बाबा रामदेव को  झटका

योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ डॉक्टरों के कई संघ ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। बाबा रामदेव को झटका देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि वह कोरोनिल को कोरोना की दवा बताने वाला बयान व कोरोना से होने वाली मौतों के लिए एलोपैथी को जिम्मेदार ठहराने वाला बयान वापस लें।



कोर्ट ने कहा कि बाबा रामदेव आदेश का तीन के अंदर पालन नहीं करते हैं, तो सोशल मीडिया से उनके इस बयान को हटा दिया जाए।

कोविड के दौर में बाबा रामदेव ने कोरोनिल दवा लॉन्च की थी। उन्होंने कहा था कि इस दवा से कोरोना महामारी से लड़ा जा सकता है। डॉक्टरों के संघ ने बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ याचिका दायर की थी।

No comments

Powered by Blogger.