Header Ads

Header ADS

कांवड़‍ियों को मप्र के मुरैना में हाइवे पर मारी ट्रक ने टक्कर, , 2 की मौत


सोमवार तड़के आगरा- मुंबई नेशनल हाइवे पर देवरी गांव के पास कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़‍ियों को तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो कांवड़ि‍यों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही पांच कांवड़‍िये गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कावंड़‍ियों को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन हालत खराब होने पर ग्वालियर रैफर कर दिया गया।


घटना के बाद लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। मौके पर एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य अफसर भी मौके पर पहुंच गए। करीब ढाई घंटे के बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया।

मरने वालों में सिहौंनिया गांव के छोटू शर्मा व आशू शर्मा हैं। कांवड़‍िए सोरों से कावंड़ लाने गए थे और आज सोमवार को उन्हें अपने गांव के पास शिव मंदिर में कांवड़ चलाना था।


No comments

Powered by Blogger.