Header Ads

Header ADS

अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में आज नहीं मिल पाएंगे भगवंत मान और संजय सिंह

 



दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में बुधवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह नहीं मिल पाएंगे. तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है. मंगलवार को भगवंत मान और संजय सिंह का अरविंद केजरीवाल से मिलने का समय तय हुआ था. अब तिहाड़ जेल प्रशासन नया समय बताएगा.

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी और हिरासत में भेजने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने ईडी की इस दलील पर गौर किया कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत थे.

No comments

Powered by Blogger.