Header Ads

Header ADS

मुरैना में भीषण सड़क हादसे में 30 से यात्री घायल




मुरैना

 प्रदेश के मुरैना में एक भीषण सड़क हादसे में 30 से यात्री घायल हो गए हैं और 12 से ज्यादा यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आगरा-दिल्ली नेशनल हाइवे पर सिविल लाइन थाना के सिकरोदा नहर के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। वहीं इनमे से 12 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में सवार सभी यात्री ग्वालियर से मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

No comments

Powered by Blogger.