Header Ads

Header ADS

National News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को मेरठ में चुनावी शंखनाद करेंगे




मेरठ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को मेरठ में चुनावी शंखनाद करेंगे। पीएम की प्रस्तावित जनसभा में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी पहली बार शामिल होंगे। यहां से भाजपा ने धारावाहिक रामायण में राम की भूमिका निभाकर चर्चित हुए अरुण गोविल को अपना प्रत्याशी बनाया है। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पार्टी राम लहर और मोदी लहर दोनों को साध रही है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में पहली जनसभा 25 जनवरी को बुलंदशहर में मानस की चौपाइयों से सजे और जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान विशाल पंडाल में की थी।

No comments

Powered by Blogger.