Header Ads

Header ADS

MP News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में भारत की साख बढ़ाई : मंत्री विजयवर्गीय



मनासा में 33 करोड़ रूपये से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण





MP News: नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में भारत की साख बढ़ाई है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने आम जनता की भलाई के लिये अनेक कार्य किये हैं। मंत्री विजयवर्गीय मंगलवार को नीमच जिले के मनासा में करीब 34 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकर्पण के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह कार्य मनासा नगर परिषद द्वारा कराये जा रहे हैं। इस मौके पर सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक अनिरूद्ध मारू, विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार एवं जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने में अभियान चलाकर बड़ी संख्या में राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-सहायता समूहों की मदद से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये लगातार कार्य कर रही है। विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश में निर्धन वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्के मकान उपलब्ध कराये जा रहे हैं। नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने इस मौके पर मनासा में 20 करोड़ रूपये की लागत से तैयार 100 बिस्तरों के सिविल अस्पताल भवन का लोकार्पण किया।

नीमच में 13.45 करोड़ रूपये के विकास कार्य

नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने नीमच में 13 करोड 45 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में विकास के कार्य तय समय-सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे कराये जायेंगे।

No comments

Powered by Blogger.