Chandra Grahan 2024: होली पर लगेगा चंद्रग्रहण, इन राशि वालों के लिए होगा बेहद शुभ, तो इन लोगों की बढ़ेंगी परेशानियां

 


Holi 2024: इस साल होली का त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जाने वाला है। लेकिन इस होली पर चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार, यह चंद्रग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर 03 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। कई सालों बाद होली पर चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। जब भी चंद्रग्रहण या सूर्यग्रहण लगता है, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। पंडित सौरभ शास्त्री के अनुसार, इस ग्रहण का कुछ राशियों पर शुभ, तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

सभी राशियों पर होगा चंद्रग्रहण का प्रभाव

मेष राशि - मेष राशि वालों के लिए यह चंद्रग्रहण शुभ कारक साबित होगा। तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि - वृषभ राशि वालों को चंद्रग्रहण के कारण अपने कार्यों को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों को अपने क्रोध पर काबू रखना होगा।

मिथुन राशि - मिथुन राशि के लोगों को इस चंद्रग्रहण से धन धान्य में वृद्धि होगी। किसी तरह की खुशखबरी मिल सकती है। कोई इच्छा पूरी होगी।

कर्क राशि - कर्क राशि वालों को चंद्रग्रहण के कारण मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। कई तरह की परेशानियों से घिर सकते हैं।

सिंह राशि - सिंह राशि वालों को सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी है। चंद्रग्रहण के कारण इन लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

कन्या राशि - कन्या राशि वालों को चंद्रग्रहण के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। बिजनेस में लाभ प्राप्त हो सकता है। धन संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें।

तुला राशि - तुला राशि के लोगों को चंद्रग्रहण में अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर परेशानी आ सकती है। शांति बनाए रखें।

वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि वालों को अपने कार्य के प्रति सतर्कता बरतनी चाहिए। गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। किसी को भी इस दौरान बुरे शब्द न कहें, वरना रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

धनु राशि - धनु राशि वालों को फैसले सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। हालांकि, इस दौरान आपका मन प्रसन्न रहेगा। विवादों से बचने का प्रयास करें।

मकर राशि - मकर राशि के लोगों को आर्थिक स्थिति का ध्यान रखना जरूरी है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।

कुंभ राशि - कुंभ राशि के जातकों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान किसी भी प्रकार का गलत कार्य न करें।

मीन राशि - मीन राशि के लोगों को स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आपके कार्य में रुकावट आ सकती है।

No comments

Powered by Blogger.