Header Ads

Header ADS

Miss World 2024 इवेंट में नीता अंबानी को मिला 'ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड', प्रियंका चोपड़ा ने दी खास स्पीच




 Miss World 2024: बीते दिन यानी 9 मार्च को 71वें मिस वर्ल्ड विनर का एलान किया गया है। इस बार यह खिताब चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा ने जीता है। वहीं, लेबनान की यास्मीना फर्स्ट रनरअप रही हैं। 28 साल के बाद इस ग्रैंड इवेंट की मेजबानी भारत ने जियो वर्ल्ड सेंटर में की। भारत को रिप्रेजेंट करने वाली सिनी शेट्टी ने टाॅप 8 में जगह बनाई और फिर वे बाहर हो गईं। इस शानदार इवेंट में नीता अंबानी को 'ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने भी वीडियो के जरिए एक खास मैसेज भेजा।

वीडियो के जरिए प्रियंका ने पहुंचाया मैसेज

साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने एक खास मैसेज भेजा था। वीडियो के जरिए उन्होंने मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया माॅर्ले और नीता अंबानी की तारीफ की। मिस वर्ल्ड के मंच पर प्रियंका का एक वीडियो दिखाया गया। जिसमें उन्होंने कहा, "उद्देश्य ऐसा शब्द है, जो मेरे लिए मेरे व्यक्तिगत अनुभवों के कारण बहुत मायने रखता है। मैंने अपनी मां डाॅ मधु चोपड़ा और पिता को न सिर्फ भारतीय सेना में डॉक्टर के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देखा है, बल्कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए उन्होंने अपने ज्ञान, स्थिति और प्रतिभा का भी इस्तेमाल किया है।"


प्रियंका ने की नीता अंबानी की तारीफ

प्रियंका ने आगे कहा, "मुझे वो अनगिनत घंटे याद हैं, जब मैं और मेरा भाई इंतजार करते थे। जब वे अपनी छुट्टी का इस्तेमाल उन लोगों की मदद करने के लिए करते थे, जिनके पास उचित चिकित्सा नहीं पहुंच पाती थी। मैं उन महिलाओं के बीच अपनी यात्रा को जारी रखने के लिए बहुत भाग्यशाली रही हूं, जिन्होंने नारीत्व को परिभाषित किया है। उनकी शक्ति, उनकी सुंदरता और दुनिया को बदलने की उनकी क्षमता।" प्रियंका ने नीता अंबानी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, "मुझे पिछले कुछ सालों से नीता अंबानी को जानने का सौभाग्य मिला है। वह ऐसी शख्स हैं, जिनकी मैं हर चीज के लिए प्रशंसा करती हूं। इन सालों में मैंने उनके अलग-अलग प्रयासों के माध्यम से उनका चीजों पर गहरा प्रभाव देखा है। वह भारत की कला में समर्थक और रक्षक हैं।"

No comments

Powered by Blogger.