Header Ads

Header ADS

Shree Kalaram Mandir : पीएम मोदी ने नासिक के श्री कालाराम मंदिर में पोछा लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश


नासिक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। पीएम मोदी सबसे पहले नासिक पहुंचे। यहां रोड शो किया। फिर श्री कालाराम मंदिर में दर्शन किए। इस मंदिर का पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व है। इसके बाद पीएम ने युवा सम्मेलन को संबोधित किया।



पीएम मोदी ने श्री कालाराम मंदिर में की सफाई


पीएम मोदी ने नासिक के कालाराम मंदिर में 'स्वच्छता अभियान' में हिस्सा लिया। इसके साथ ही पीएम ने सभी से देश भर के मंदिरों में स्वच्छता गतिविधियां चलाने की भी अपील की।



इससे पहले तपोवन मैदान में राष्ट्रीय युवा महोत्सव को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं आग्रह करता हूं कि राम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर देश के सभी मंदिरों और तीर्थस्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। हमारे साधु-संतों ने सदैव युवा शक्ति को सर्वोपरि माना है। भारत को अपने लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए युवाओं को स्वतंत्र मानसिकता के साथ आगे बढ़ना होगा। भारत की उम्मीदें भारत के युवाओं के मजबूत चरित्र पर निर्भर हैं।'



पीएम मोदी नासिक के बाद मुंबई जाएंगे और देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 30,500 करोड़ रुपए की योजनाओं की शुरुआत करेंगे।


पीएम मोदी ने अपने एक दिनी महाराष्ट्र दौरे की शुरुआत नासिक से की। पीएम मोदी का यहां डेढ़ किमी लंबे रोड शो रहा। यहां जयश्री राम के नारे भी लगे।

No comments

Powered by Blogger.