Google Analytics Youtuber Kamiya Jani: जगन्नाथ मंदिर जाने पर विवाद के बाद यूट्यूबर काम्या जानी ने दी सफाई, बोलीं- “मैंने कभी गोमांस नहीं खाया” - Pipariya Peoples latest News update

Youtuber Kamiya Jani: जगन्नाथ मंदिर जाने पर विवाद के बाद यूट्यूबर काम्या जानी ने दी सफाई, बोलीं- “मैंने कभी गोमांस नहीं खाया”


Youtuber Kamiya Jani: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर कामिया जानी के ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर जाने को लेकर काफी विवाद हुआ था। बता दें कि कामिया जानी फूड और ट्रैवल चैनल कर्ली टेल्स की संस्थापक हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि काम्या जानी को एक वीडियो में बीफ खाते देखा गया है। ऐसे में वे पवित्र श्री जगन्नाथ मंदिर कैसे जा सकती हैं। साथ ही बीजेडी नेता वीके पांडियन पर भी कामिया को मंदिर तक पहुंच देने का आरोप लगाया गया। इतना ही नहीं, पार्टी ने कामिया जानी की गिरफ्तारी की मांग भी की है।




जगन्नाथ मंदिर जाने पर गरमाया विवाद

मामले को बढ़ता देख, कामिया जानी आगे आई हैं और उन्होंने अपनी सफाई दी है। कामिया जानी ने कहा कि वह एक हिंदू हैं और उन्होंने कभी भी गोमांस नहीं खाया है। ना ही कभी उसका प्रचार किया है। कामिया ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा, हाल ही हुआ विवाद को देखते हुए, यह जरूरी है कि मैं सही तथ्य और सच्चाई को सामने रखूं। जगन्नाथ मंदिर जाने के पीछे मेरा मकसद भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेना और मंदिर के बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी देना था। मैं एक अभ्यासी हिंदू हूं। मैंने कभी भी गोमांस नहीं खाया है और न ही मैं इसका प्रचार करती हूं।


No comments

Powered by Blogger.