Header Ads

Header ADS

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में थम गया चुनाव प्रचार, 17 नवंबर को होगा मतदान



 भोपाल, रायपुर। जनसभाओं, दावों, वादों और आरोप-प्रत्यारोप से मतदाताओं को रिझाने के लिए बस बुधवार का ही दिन था। आज शाम छह बजे के बाद मध्य प्रदेश में और 5 बजे छत्तीसगढ़ में प्रचार का शोरगुल थम गया।



अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस समेत चुनाव में शामिल सभी दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। कई दिग्गजों की जनसभाएं हुई। बाकी दो दिन सभी दलों के नेता और प्रत्याशियों का पूरा जोर बूथ स्तर पर मतदाताओं को साधने में रहेगा।



17 नवंबर को सुबह सात से शाम 6 बजे तक मतदान


मतदान 17 नवंबर को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में पांच करोड़ 60 लाख मतदाता मतदान करेंगे। तीन दिसंबर को परिणाम आएंगे।


दो नवंबर को नामांकन वापसी के बाद से सभी दलों के बड़े नेताओं ने ताबड़तोड़ सभाएं शुरू कर दी थीं। इसमें हर अंचल में मतदाताओं को साधने की कोशिश की गई। बता दें कि पिछले पांच साल में मध्य प्रदेश में 25 लाख मतदाता बढ़े हैं।

No comments

Powered by Blogger.