सिवनी में बोले पीएम मोदी- एमपी में कांग्रेस के दो नेता अपने बेटों को सेट करने में लगे हैं


 सिवनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिवनी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के निरंतर विकास चाहिए, मध्य प्रदेश को लगातार सुशासन चाहिए। भाजपा है तो भविष्य बेहतर है। भाजपा के तो विकास है। उन्होंने कहा कि जनता की गारंटी भाजपा को जिताने की है।



प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एमपी में कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है। उसको चुनाव जीतना नहीं है, वो चुनाव लड़ने का ढोंग कर रही है। कांग्रेस सीएम की कुर्सी के लिए नहीं लड़ रही है। वो इस बात के लिए लड़ाई लड़ रहे है कि किसका बेटा कांग्रेस पर कब्जा करेगा। ये एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने में लगे हैं। यहां के दो कांग्रेस नेता अपने बेटों को सेट करने में प्रदेश को अपसेट करने में लगे हैं।


जिनको अपने बेटे- बेटी की चिंता है वो आपके बार में सोचेंगे क्या। मध्य प्रदेश में जो पहली बार चुनाव में वोट डालेंगे उन्हें यह सोचने की जरूरत है। कांग्रेस नेताओं के भाषण सुनिए, दादा-दादी ने ये किया, नाना-नानी ने ये किया। हमें वोट दो क्योंकि वो हमारे दादा-दादी थे।


कांग्रेस ने भारत की आजादी का पूरा श्रेय केवल एक ही परिवार के नाम कर दिया। जहां कांग्रेस सरकार में रहती है। वहां सरकारी योजनाएं, गलियां और सभी चीजें उस परिवार के नाम पर कर दी जाती है। उन्होंने कहा मैं हार नहीं मानूंगा। ये भाजपा ही है जिसने आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बनाया। कांग्रेस लोगों के बीच जाकर झूठ फैला रही है।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में मोबाइल फोन की कीमत भाजपा की सरकार में कम हुई है। इसमें उपयोग हो रहा डेटा भी हमारी सरकार में ही सस्ता हुआ हैं। कांग्रेस की सरकार में देश में सबसे कम मोबाइल फोन बनाने वाली फैक्ट्री थी।



पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि क्या हमारे आदिवासी समाज ने भगवान राम को पुरुषोत्तम राम बनाया कि नहीं। कांग्रेस को 5 दशक तक दिल्ली में राज करने के बाद भी आदिवासियों की ओर ध्यान नहीं दिया। अटलजी और भाजपा की सरकार बनने के बाद आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बनाया गया।


पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मेरे आदिवासी भाई-बहन पहले आपको अंधेरे में रखा। अब ये लोग झूठे वादे कर रहे हैं। ये भाजपा की सरकार है जिसने 15 नवंबर को जनजातिय दिवस घोषित किया। ये भाजपा है जिसने भोपाल के स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर रखा। इंदौर के पास पातालपानी स्टेशन के नाम टंट्या मामा के नाम पर रखा गया। भाजपा ने पिछड़ी जनजातियों की सुध ली, इसमें बैगा और सहरिया जनजातियां शामिल हैं।



सभा में सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा जिलों की विधानसभा क्षेत्रों के 13 भाजपा प्रत्याशी कार्यक्रम सभा में मौजूद हैं। प्रधानमंत्री की जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री द्वय प्रहलाद पटेल व फग्गनसिंह कुलस्ते, भाजपा प्रदेश मंत्री कविता पाटीदार, सिवनी-बालाघाट सांसद डा. ढालसिंह बिसेन सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हैं।


पीएम मोदी ने दी अगले पांच साल के लिए मुफ्त राशन की गारंटी


प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अगले पांच वर्षों तक गरीबों को मुफ्त राशन देने की मै गारंटी देता हूं। वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार का एक-एक घोटाला लाखों करोड़ों का होता था। अब भाजपा सरकार में घोटाले नहीं होते।


सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के संकट काल में देश की किसी मां को अपने बच्चे को भूख के कारण रोता बिलखता ना देखना पड़े इसलिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना बनाई गई। उन्होंने कहा कि मैं गरीबी से निकला हूं, गरीबी क्या होती है यह मुझे किसी किताब में पढ़ने की जरूरत नहीं है। मैं गरीबों का दर्द समझता हूं।


एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी है


पीएम मोदी ने सिवनी में उमड़ी भीड़ को देखकर कहा कि सात जनम लेने के बाद भी ऐसा प्यार पाना मुश्किल है। यहां आकर लोगों का प्यार पाकर मैं नई ऊर्जा लेकर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली में बैठकर गुणा-भाग करते रहते हैं, वे आज यहां आकर देखें। जनता जनार्दन ने भाजपा की जीत सुनिश्चत कर दी है। उन्होंने कहा कि एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी है।


रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिवनी पहुंचे। सिवनी के कटंगी बायपास कार्यक्रम स्थल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया।कार्यक्रम स्थल पर सभी की बारीकी से जांच की गई।किसी को भी किसी तरह का बैग या थैला, बीड़ी, सिगरेट, माचिस, लाईटर अन्य धूम्रपान वाले सामान, मेटल से बने औजार केची, चाकू, ब्लेड, किसी प्रकार के तरल पदार्थ, पेय पदार्थ के बाटल, पाऊच आदि अंदर नहीं ले जाने दिया गया।


No comments

Powered by Blogger.