Header Ads

Header ADS

प्रियंका गांधी वाड्रा आज इंदौर और धार में करेंगी सभा



 इंदौर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को इंदौर और धार जिले में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका दोपहर एक बजे धार जिले के गांव डही में जनसभा को संबोधित करेंगी।



विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद इंदौर व धार जिले में कांग्रेस के किसी भी स्टार प्रचारक की यह पहली चुनावी सभा होगी। शाम चार बजे इंदौर में रोबोट चौराहे के समीप मैदान में उनकी सभा होगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ व अन्य कांग्रेस नेता भी उनके साथ होंगे।

प्रियंका गांधी वाड्रा आज धार जिले डही में


धार जिले के कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के डही कस्बे में अखिल भारतीय कांग्रेस की महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार दोपहर एक बजे आम सभा को संबोधित करेंगी। आम सभा डही के पुलिस ग्राउंड पर आयोजित की जाएगी। हेलीपेड डही-अराडा मार्ग के डूब घाटा में बनाया गया है। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ उपस्थित रहेंगे।


प्रियंका धार जिले के कुक्षी, गंधवानी, मनावर, सरदारपुर सहित पड़ोसी जिलों आलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी जैसे आदिवासी बहुल जिलों के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं से मतदान की अपील करेंगी।

No comments

Powered by Blogger.