प्रियंका गांधी ने सांवेर और खातेगांव में ली जनसभा, बोली - जब अन्याय होता है तो उससे हमें लड़ना है, इंदौर में किया रोड शो


 इंदौर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को इंदौर पहुंची। तीन दिन में इंदौर का उनका यह दूसरा दौरा है। कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका सुबह करीब 11.30 बजे इंदौर पहुंची। दोपहर को उन्‍होंने सांवेर जिले में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वेदेवास जिले के खातेगांव पहुंची । कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने खातेगांव में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री दीपक जोशी के लिए आमसभा को संबोधित किया। शाम को इंदौर में प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो किया।





इस दौरान मंच पर देवास जिले के सभी 5 कांग्रेस प्रत्याशी मौजूद रहे। प्रियंका ने कहा मैंने दीपक जोशी जी से पूछा भाजपा क्यों छोड़ी ? बोले , दीदी मेरे इलाके में जमकर भ्रष्टाचार हुआ,बार-बार गया कोई सार नहीं निकला...किसी ने नहीं सुनी तो छोड़ दी।


लाड़ली बहना योजना पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा कि 18 सालों से कुछ नहीं किया,अब याद आई।


महिला आरक्षण बिल ऐसा कि 10 साल के लिए फायदा नहीं देख पाएगी महिलाएं। इनकी घोषणाएं आपके वोटों को लेने के लिए होती है। मोदी जी ने कहा था रोजगार देंगे, क्‍या मिला रोजगार ? कहते थे महंगाई कम होगी, हुई महंगाई कम ? 100 यूनिट बिजली माफ की जाएगी 200 यूनिट हाफ करेंगे।


प्रियंका गांधी ने मंच से कांग्रेस के वचन बताते हुए कहा कि हम किसानों के कर्ज़ माफ करेंगे। MP में पुरानी पेंशन लागू की जाएगी। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी महकमों में पद खाली पड़े हैं। क्यों नहीं भरे ? भर्ती में घोटाला कर दिया। इस प्रदेश में जितने घोटाले हुए हैं शायद देश के किसी प्रदेश में नहीं हुए होंगे...


उन्‍होंने कहा कि यहां किसान संकट में है। खाद नहीं मिलता। नर्मदा नदी है, लेकिन पानी नहीं मिलता। कम दाम में उपज खरीदी जा रही है। आपका पैसा आपसे टैक्स के रूप में लिया जा रहा है लेकिन जो फायदा मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा। इन्होंने सरकारी कम्पनी बेच डाली। अडाणी आपको नौकरी देंगे,आपकी पेंशन को सुरक्षित रखेंगे।


प्रियंका ने कहा कि 18 सालों से इनकी यहां सरकार है। जब-जब चुनाव आया धर्म की बात उठाते।

सबके जज़्बात होते। धर्म का इस्तेमाल हो रहा है। धर्म पर वोट मांगा जा रहा है। राजनीतिक मकसद विकास के लिए हो, लेकिन मकसद क्या है ? आपसे शिकायत है आप जागरूक नहीं बन रहे। आपकी आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी गई।


उन्‍होंने सवाल किया कि लोकतंत्र में सर्वोपरि जनता है या श्री नरेन्द्र मोदी जी ? मप्र के मुख्यमंत्री जी ?मन बना लो जनता सशक्त बने। बहनें -बहुत आदत बिगाड़ दी हमने। बच्चों को टोकते हैं,नेताओं को नहीं टोकते। मप्र में 22 हजार घोषणाएं इन्होंने की।


वे बोली आदिवासी इलाकों में जाती हूं तो लोग बोलते हैं कि आपकी दादी ने हमें पट्टे दिए जल जंगल जमीन का हक दिलाया। ये देश भक्ति की बात करते हैं इससे बड़ी कोई देशभक्ति नहीं है। भाइयों और बहनों कि आप अपना हक नेताओं से राजनीतिक दलों से मांगो। जातिगत जनगणना की बात इसलिए क्योंकि अति पिछड़े, ग़रीब, दलित को आगे बढ़ाना, उनकी जरूरतें पूरी हो।योजनाओं का लाभ मिले।


भाजपा कहती हम इनको आगे बढ़ाएंगे लेकिन गिनती नहीं चाहते... गहराई से विज़न के साथ देश-प्रदेश के लिए काम तभी होगा। वरना चुनाव के समय वादें करेंगे,लेकिन नीयत नहीं। नहीं जागे तो नेताओं के बच्चें फूलेंगे फूलेंगे...


एक बार फिर मप्र कांग्रेस के वचन पत्र पर आई प्रियंका और कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में इंटर की फीस अब नही देना पड़ेगी निःशुल्क होगा यह। यहां इनके राज में 7 हजार पाठशालाएं बंद हुई। सरकारी विद्यालयों को अपग्रेड कर इंग्लिश मीडियम का बनाया जाएगा।

यह दीवाली - कांग्रेस वाली।



सभा संबोधित करने के बाद इंदौर लौटी। शाम को इंदौर के क्षेत्र क्रमांक एक में रोड शो में शामिल हुई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ भी उनके साथ रहे। शाम को विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।


No comments

Powered by Blogger.