Header Ads

Header ADS

कांग्रेस पार्टी कभी भारतीय संस्कृति का सम्मान नहीं कर सकती-अमित शाह


गुना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के सिलसिले में गुना में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्‍होंने यहां कांग्रेस पर न‍िशाना साधा|



कांग्रेस के बारे में कही ये बात

गुना में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि ये कांग्रेस पार्टी कभी भारतीय संस्कृति का सम्मान नहीं कर सकती है। केवल भाजपा ही भारतीय संस्कृति का सम्मान कर सकती है।



दिग्विजय ने मध्‍य प्रदेश को बंटाधार बनाया

अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश को बंटाधार बनाने वाले दिग्विजय सिंह और 1.5 साल में 50 से ज्यादा गरीबों की योजना बंद करने वाले कमल नाथ के हाथ में मध्य प्रदेश दे सकते हैं क्या?


एक वोट दो काम करेगा

उन्‍होंने लोगों से कहा कि मेरी आपसे कर्मबद्ध विनती है कि एक बार फिर मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाइए, आपका 1 वोट दो काम करेगा।


No comments

Powered by Blogger.