Header Ads

Header ADS

नहीं हुआ मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप, एक्टर ने लेडी लव के बर्थडे पर लुटाया बेइंतहा प्यार, लिखा- ‘हमेशा साथ दूंगा’


 एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर शेयर कर ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगा दिया है. आप भी देखिए एक्टर ने अपनी लेडी लव को कैसे बर्थडे विश किया है.



पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड गलियारों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सुनने को मिल रही है. लेकिन अब एक्टर ने मलाइका को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश कर इन खबरों पर विराम लगा दिया है.



अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ ये बेहद क्यूट फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. जिसमें दोनों की गजब केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इसे शेयर कर एक्टर ने लिखा – ‘हैप्पी बर्थडे बेबी..मैं हमेशा आपका साथ दूंगा..’


वहीं अर्जुन से पहले मलाइका ने अपनी कुछ सोलो तस्वीरें शेयर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. जिसको देखकर सभी ये कयास लगा रहे थे कि उनका अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो गया है. लेकिन अब अर्जुन ने एक बार फिर अपने बेइंतहा प्यार का सबूत दे दिया है.


बता दें कि मलाइका अरोड़ा औऱ अर्जुन कपूर पिछले काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. ऐसे में फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है.


No comments

Powered by Blogger.