कांग्रेस ने बदला प्रत्याशी,खरे की जगह बेलवंशी को दिया मौक़ा

 


पिपरिया।कांग्रेस ने अपनी नई सूची में गुरूचरन खरे की जगह वीरेंद्र बेलवंशी को टिकिट दिया है।स्थानीय कांग्रेस में गुरुचरन की टिकिट का लगातार विरोध हो रहा था।कार्यकर्ताओं का कहना था की छिंदवाडा जिले के कांग्रेस नेता को पिपरिया से टिकिट दिया जाना ग़लत है।स्थानीय दावेदारो ने एक जुट हो कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के पास पहुँच कर खरे को टिकिट दिये जाने का विरोध किया था।जैसे ही कांग्रेस की टिकिट बदलने वाली सूची आई वैसे ही स्थानीय कांग्रेसियों में ख़ुशी की लहर छा गई।

No comments

Powered by Blogger.