Header Ads

Header ADS

जनआशीर्वाद यात्रा:बिन शिवराज “फ़्लाप शो”साबित हो रही!

 



भोपाल-सूबे में विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है।भाजपा ने अपनी कई सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर जनता से आशीर्वाद लेने के लिए यात्राओ का दौर भी शुरू कर दिया है।पार्टी ने अलग अलग स्थानो से जनआशीर्वाद यात्रा निकाल कर मिशन 2023 का आगाज भी कर दिया है।परंतु इन जन आशीर्वाद यात्रा में जिस जगह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नहीं जा रहे है।वंहा पर बहुत ही निरसता लग रही है।भीड़ मुख्यमंत्री शिवराज को सुनने के लिए एकत्रित होना चाहती है।परंतु जैसे ही पता चलता है की जन आशीर्वाद यात्रा में शिवराज नहीं आएँगे भीड़ कार्यक्रम स्थल पर ही नहीं जा रही है।नर्मदापुरम ज़िले को शिवराज का गृह ज़िला समान ही माना जाता है।परंतु भाजपा द्वारा तय कार्यक्रम में ज़िले की किसी भी सीट पर शिवराज सिंह चौहान की आम सभा जन आशीर्वाद यात्रा के तहत नहीं होगी।ऐसे ही हरदा में भी मुख्यमंत्री की आम सभा नहीं होने से जनता काफ़ी निराश हुई है।आम जनता का कहना है की मुख्यमंत्री हम ग़रीबों की समस्या से भलीभाँति परिचित है ऐसे में यदि वह हमारे शहर में आते है तो हमको और भी राहत मिल सकती है।इसी तरह से पार्टी के मौजूदा विधायक भी शिवराज के नहीं आने से भारी चिंतित दिख रहे है।विधायको का कहना है की मुख्यमंत्री के आने की सूचना मात्र से भीड़ जमा हो जाती है।परंतु अन्य नेताओ के आने पर भीड़ बुलानी पड़ रही है।कार्यक्रम में आने वाले कार्यकर्ताओं को भी मुख्यमंत्री के नहीं आने पर ढेरों सवाल के जवाब देना पड़ रहा है।यही हाल रहा तो बिन शिवराज जन आशीर्वाद यात्रा कही भाजपा का “फ़्लाप शो” साबित न हों।

No comments

Powered by Blogger.